नई दिल्ली, मई 22 -- Today Cancer Horoscope 23 May 2026, आज का कर्क राशिफल: आज कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी मानसिक स्थिति बहुत अच्छी चल रही है और आपका यह मानसिक स्वास्थ्य आपकी व्यावसायिक स्थिति को भी बहुत सुदृढ़ कर रहा है, जिससे काम में मन लगेगा। आपका शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्तरों पर स्वास्थ्य बहुत अच्छा बना हुआ है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन भाव में केतु होने से आपका आर्थिक पक्ष आज बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है।पढ़ें आज का विस्तृत कर्क राशिफल-कर्क लव राशिफल- आपकी लव लाइफ के मोर्चे पर बदलाव और गहराई का समय है। इस समय प्रेम की स्थिति आपकी पहले से बेहतर कही जाएगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। एक खास बात यह दिख रही है कि आप प्रेम को अपने व्यावसायिक जिंदगी में भी शामिल करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। आप अपने पार...