नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Cancer Horoscope Kark Rashifal 2 August 2026, कर्क राशिफल 2 अगस्त: दिन की शुरुआत थोड़ी भारी लग सकती है। मन में बिना वजह दबाव, काम में छोटे अटकाव या लोगों की बातों से असहजता महसूस हो सकती है। जो बातें आपके नियंत्रण में नहीं हैं, उन पर ज्यादा पकड़ बनाने की कोशिश करेंगे तो तनाव बढ़ेगा। इसलिए सुबह के समय जरूरी काम ही करें और किसी भी कागजी, वित्तीय या साझा जिम्मेदारी वाले विषय में सावधानी रखें। वाणी को नरम रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि छोटी तीखी बात भी बेकार की उलझन बना सकती है। दोपहर के बाद माहौल धीरे-धीरे खुलने लगेगा। मन को दिशा मिलेगी और आप चीजों को बेहतर नजर से देख पाएंगे। किसी सलाह, सीख, यात्रा की योजना या आध्यात्मिक सोच से राहत मिल सकती है। सूर्य और गुरु आपकी राशि में होकर आत्मबोध बढ़ा रहे हैं, लेकिन चंद्रमा के पहले ह...