नई दिल्ली, मई 17 -- Cancer Daily Horoscope, Aaj ka kark Rashifal, कर्क राशिफल 18 मई 2026- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। सुबह से ही मन में कई बातें चल सकती हैं। कुछ नए कामों को लेकर सोच-विचार भी बना रहेगा। दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है, जिस वजह से शरीर में थकान महसूस हो सकती है। हालांकि धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आते दिखाई देंगे। आज आप किसी जरूरी काम को पूरा करने में ज्यादा समय दे सकते हैं। परिवार के लोगों का साथ मिलने से राहत महसूस होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा।कर्क राशि का लव राशिफल प्रेम और रिश्तों के मामले में दिन अच्छा कहा जा सकता है। अगर पिछले कुछ समय से पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर दूरी या नाराजगी चल रही थी तो आज बातचीत से मामला काफी हद तक ठीक हो सकता है। रिश्तों में पहले से ज्...