करौली CMHO का इंक्रीमेंट रुका, लैब असिस्टेंट भी नपे; क्या मामला
करौली, अगस्त 4 -- करौली जिले में प्रशासनिक लापरवाही और महिला कर्मचारी के उत्पीड़न के आरोपों पर करौली जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर ने दो अलग-अलग मामलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जयंती लाल मीना और सामान्य चिकित्सालय के लैब असिस्टेंट दीपक कुमार गर्ग के खिलाफ चार्जशीट जारी करते हुए उनके वार्षिक वेतन इंक्रीमेंट पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। वहीं, एक अन्य मामले में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ओ.पी. मीना को जांच के बाद राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी चार्जशीट को निरस्त कर दिया गया।CMHO पर लापरवाही का आरोप, 1 साल का इंक्रीमेंट रोका जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, करौली के CMHO डॉ. जयंती लाल मीना पर सरकारी कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। बताया गया कि जिले में 1800 से अधिक विशिष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.