देवघर, फरवरी 24 -- करौं,प्रतिनिधि। करौं बाजार अवस्थित हटिया बस स्टैंड का चापाकल पिछले 3 महीनों से खराब हो गया है। जिससे यहां आने वाले लोगों के बीच पेयजल समस्या गंभीर हो गई है l गर्मी का दस्तक देते ही करौं हटिया परिसर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है l हटिया एवं बस स्टैंड दोनों होने के कारण रोजाना सैकड़ों लोग ट्रैक्टर, टेंपो, टोटो व बस पकड़ने यहां आते जाते रहते हैं l इस बस स्टैंड से सैकड़ों लोग विद्यासागर रेलवे स्टेशन एवं मदनकट्टा रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने आते जाते हैं l उन राहगीरों के समक्ष पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है l करौं हटिया परिसर निवासी संतोष कुमार यादव, संतोष कुमार मंडल, राजेश दत्त, गुड्डू चौधरी, शालिग्राम चौधरी, प्रमोद चौधरी, श्रीकांत राणा सहित अन्य ने बताया कि चापाकल खराब होने की जानकारी विभाग को दे दी गई है। लेकिन पेयजल एवं स...