देवघर, मार्च 21 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में खुशियों के पैगाम का त्योहार ईद धूमधाम से मनाया गया l इस दौरान शनिवार की सुबह ईद मनाने को लेकर इस्लाम धर्मावलंबियों ने नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिद और ईदगाह पहुंचे l लोगों ने एक दूसरे को खुशियों का पैगाम देते हुए ईद की नमाज अता की l प्रखंड क्षेत्र के टेकरा, जर्लाही, नागादेरी, डूमरतर, विरनगढ़िया, बुढ़ियाबाद, तुलसीटांड, मंजियाना, गंजोबारी आदि अन्य गांव में लोगों ने मस्जिद और ईदगाह में जाकर नमाज अता की एवं एक दूसरे को ईद मुबारकबाद कही l ज्ञात हो की रोजेदारों द्वारा एक महीना रोजा रखकर इस त्योहार को मनाने का काम किया। ईद के अवसर पर करौं थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की गस्ती की गई l सुबह से ही थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती पुलिस बलों के साथ विभिन...