करौं बाजार के सड़कों पर बह रहा घरों का गंदा पानी
देवघर, जून 2 -- करौं,प्रतिनिधि। करौं बाजार स्थित विभिन्न गलियों के बाजार वासियों द्वारा सड़कों पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी निकाला जा रहा है। सड़क पर गंदा पानी के बहाव से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है l बाजार के लोग सड़कों पर गंदे पानी के बहाव से परेशान हैं l करौं बाजार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मंदिर होने के कारण प्रतिदिन लोग पूजा अर्चना करने इसी रास्ते से आते जाते रहते हैं l जिससे उन्हें गंदे पानी में चलकर ही मंदिर आना-जाना पड़ता है l इस संबंध में बाजार क्षेत्र के मुकेश रवानी, बेदों सोरेन, पंकज कुमार, राजेश कुमार, कपिल राय, प्रदीप दास, अशोक बाउरी, बबलू बाउरी सहित अन्य ने प्रखंड एवं अंचल प्रशासन से सड़क पर गंदा पानी निकालने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है l ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ना तो पंचायत द्वारा ही नालियों की सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.