करौं प्रखंड के किसान कृषि कार्य में जुटे
देवघर, मई 27 -- करौं,प्रतिनिधि। रोहिणी नक्षत्र आते ही प्रखंड क्षेत्र के किसान कृषि कार्य के लिए जुट गए हैं l किसान धनरोपनी प्रक्रिया के तहत खेतों में बिचड़ा डालने के लिए खेतों की जुताई जोर-शोर से कर रहे हैं l प्रखंड के अधिकतर किसान रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा अपने-अपने खेतों में डालते हैं l बताया जाता है की रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालने से बिचड़ा सही ढंग से उगता है और समय पर धनरोपनी भी हो जाता है l इस नक्षत्र में बिचड़ा डालने से धान की पैदावार भी अच्छे ढंग से होता है l प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के गौरीपुर, सीरिया, करौं, रानीडीह, चंदचौरा, डिंडाकोली, कमलकर, गोविंदपुर, तारापुर,आलमपुर,दुबारा आदि दर्जनों गांवों में किसान अपने-अपने खेतों में बिचड़ा लगाने के लिए खेत जुताई का काम कर रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर प्रखंड क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.