देवघर, जून 13 -- करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए चलाए जाने वाले मध्याह्न भोजन योजना का हाल बहुत ही बुरा है l कभी विद्यालयों में चावल का अभाव, तो कभी राशि का अभाव हो जाता है l

बेलकियारी विद्यालय की स्थिति बेलकियारी विद्यालय में रोजाना काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पठन-पाठन करने आते हैं l प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलकियारी में 240 छात्र-छात्रा नामांकित हैं l जहां चावल का घोर अभाव है, दूसरे विद्यालय से उधार पर चावल लेकर मध्याह्न भोजन चलाया जा रहा है l इस विद्यालय में राशि भी समाप्त होने वाली है l

अन्य विद्यालयों की समस्याएँ वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिमरा एवं सरकारी प्राथमिक विद्यालय भातुबाड़ी में चावल एवं राशि का अभाव हो गया है l इन विद्यालयों में भी दूसरे विद्यालय...