देवघर, फरवरी 21 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र करौं में पिछले 15 वर्षों से प्रखंड संसाधन सेवी का पद खाली रहने से परियोजना के कार्यों को लेकर काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l वहीं दो संकुल साधन सेवी का भी पद रिक्त है l जिसमें नावाडीह बसकूपी, और कठमेरखी का संकुल शामिल है l प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में प्रखंड साधन सेवी के रूप में हरिशंकर प्रसाद कार्यरत थे l उनके सरकारी शिक्षक बन जाने के कारण तब से ही यह पद रिक्त पड़ा हुआ है l पद रिक्त रहने के कारण विभाग का कार्य करने में कठिनाई हो रही है l प्रखंड साधन सेवी का कार्य संकुल साधन सेवी से विद्यालयों का प्रतिवेदन लेना व विद्यालय का मॉनिटरिंग करना, सरकार द्वारा विद्यालय को दी जाने वाली सामग्री का वितरण करवाना, विद्यालय का निरीक्षण करना आदि है। जिनके नहीं रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.