देवघर, अप्रैल 6 -- बाल विकास परियोजना कार्यालय करौं के सभागार में सोमवार को आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से पोषण ट्रैकर एप का प्रभावी उपयोग और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने सेविकाओं को बताया कि पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों का आधार वेरिफिकेशन, वजन और लंबाई की एंट्री समय पर करना अनिवार्य है l ताकि बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की सटीक निगरानी की जा सके। तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक टिप्स दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत नए आवेदनों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। सेविकाओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में पात्र गर्भवती महिला...