देवघर, दिसम्बर 15 -- करौं प्रतिनिधि प्रखंड के सिरसा पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले जाने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य बलबीर राय व मुखिया मारुति देवी ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य बलबीर राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले जाने से किसानों को उचित मूल्य पर धान बेचने का मौका मिलेगा। साथ ही 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से किसानों के बेचे गए धान का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा। सिरसा में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने से दासडीह गोसुवा, मांझीडीह, सिरसा सहित करौं पंचायत रानीडीह, डिंडाकोली, विरनगढ़िया आदि पंचायत के लोग अपना धान उचित मूल्य पर बिक्री कर सकेंगे। उन्हें उचित मूल्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर सिरसा पंचायत की मुखिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.