देवघर, जनवरी 14 -- करौं प्रतिनिधि। रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में विशेष शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन 16 जनवरी को किया जाएगा। बैठक को लेकर प्रधानाचार्य उदय शंकर पाठक व विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि से भी शामिल होने का अनुरोध किया है। बैठक में मुख्यत: छात्रों के शैक्षणिक स्तर, अनुशासन, उपस्थिति, सर्वांगीण विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सभी अभिभावक व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि 16 जनवरी को 11 बजे से विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक में सम्मिलित होकर विद्यालय व छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.