देवघर, अप्रैल 24 -- करौं प्रतिनिधि धर्मराज मंदिर के समीप महान स्वतंत्रता सेनानी महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों व प्रबुद्धजनों ने उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया था। उनके शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति से आज भी युवा पीढ़ी प्रेरणा लेती है। उनका जीवन सभी के लिए आदर्श है। साथ ही स्व. कुमार विनोद तथा शशि प्रकाश सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर वीरता, समाजसेवा और योगदान को याद किया गया। यह भी पढ़ें- सच में बड़े वीर और मर्दाना थे बाबू वीर कुंवर सिंह : प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित ग्रामीणों ने उनके कार्यों को स्मरण करते हुए नमन किया। इस...