देवघर, फरवरी 17 -- करौं,प्रतिनिधि। पंचायती राज विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि को प्रशिक्षण दिया जा रहा है l मास्टर ट्रेनर के रूप में पालोजोरी प्रखंड के कचुवासोली मुखिया राजीव रंजन एवं पालोजोरी प्रखंड के जमुआ की मुखिया नीतू कुमारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है l प्रशिक्षण का उद्येश्य ग्राम पंचायत को मजबूत करना है l ग्राम पंचायत में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जानी है l इसके साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के ढांचे को मजबूत करना एवं संविधान के अधिकार के बारे में जागरूक करना, झारखंड पंचायती राज अधिनियम एवं संसाधन ढांचे को विकसित करना, पंचायत की व्यवस्था डिजिटल करना, ज्ञान का केंद्र आदि योजना की व्यवस्था करना, पंचायत सहायक के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.