करौं : बीडीओ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर किया बैठक
देवघर, अगस्त 21 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में अनमैप्ड मतदाताओं की सूची को लेकर नोटिस भेजने की तैयारी करने का निर्देश दिया गया l उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को सफल बनाने के लिए सभी कर्मी जी जान से जुट जाएं और अभी से ही जिनका मैपिंग नहीं हुआ है, उनको नोटिस भेज कर सारा कागजात तैयार रखें। उन्होंने कहा कि जिनका नाम गलत है, उसमें भी सुधार इसके बाद किया जाएगा l मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी बीएलओ सजग रहें l ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े l मौके पर अफसर सदाब,जाफर अंसारी, अनिद केवट, संतोष कुमार यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.