देवघर, अप्रैल 8 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों के शिक्षकों को सही लोकेशन नहीं मिलने से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने में काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कमलकरडीह के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार किस्कू ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने के समय जामताड़ा जिला कर्माटांड़ जामताड़ा दुमका रोड, बड़ासुन सुनडबरा चरघरा आदि जगह का लोकेशन आता है। वहीं कई शिक्षकों को प्रखंड के दूसरे गांव का लोकेशन आ रहा है l जिसके कारण नियमित विद्यालय आने के बावजूद भी अनुपस्थित दिखाया जा रहा है l वहीं प्राथमिक विद्यालय कर्माबाद के शिक्षक मोहम्मद हारुन अंसारी एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिरसिया के शिक्षकों के साथ भी लोकेशन की गंभीर समस्या है l जिससे उसको भी वेतन कटने एवं बंद होने का डर लगा रहता है l शिक्षकों ने बताया कि रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.