करौं : फिल्ट्रेशन मशीन इंस्टॉलेशन को भूमि पूजन
देवघर, जून 21 -- करौं, प्रतिनिधि। कर्णेश्वर मंदिर के निकट शुद्ध पेयजल (नमो वाटर) को लेकर फिल्ट्रेशन मशीन का इंस्टॉलेशन के लिए गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के सौजन्य से शनिवार को बेसमेंट का भूमि पूजन कर व नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में किया गया। मौके पर करौं प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि शनिवार को बेसमेंट कार्य का शुभारंभ किया गया है। यह तैयार होते ही नमो वाटर के लिए फिल्ट्रेशन मशीन का इंस्टालेशन हो जाएगा। इसमें 10 हजार से लेकर 20 हजार लीटर तक प्रतिदिन शुद्ध पेयजल मिलेगा। जो करौं ग्रामवासियों व कर्णेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा। जानकारी के अनुसार करौं के प्रत्येक घरों में एक-एक एटीआई कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से प्रति दिन 20 लीटर शुद्ध पेयजल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.