देवघर, मार्च 5 -- करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से संपन्न हुआ l होली को लेकर बुधवार सुबह से ही युवा वर्गों में भारी उत्साह देखा गया l सुबह से ही युवा वर्ग को एक टोली बनाकर दूसरे को रंग-अबीर लगाते हुए होली की बधाई दी l होली के अवसर पर प्रखंड के सीरियां, तारापुर,साल्तर , कैनबेरिया, चांदचोरा,रानीडीह, गोविंदपुर, आलमपुर, कमलकर, दुबरा, बेहराजाल आदि गांव में लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए एक दूसरे से गले मिलकर सबों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी l इस अवसर पर थाना की पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों में गश्त लगाया गया l थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती पुलिस बलों के साथ सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते देखे गए l वहीं होली के पूर्व संध्या पर पुलिस द्वारा करौं बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया था ...