देवघर, फरवरी 17 -- करौं प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर पंचगाड़िया गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर रामेश्वर महादेव मंदिर के समक्ष मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अहले सुबह से ही रामेश्वर मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना सुबह से शुरू होकर संध्या तक अनवरत जारी रहा। दिनभर ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहा। पूजा के अवसर पर पंचगाड़िया, कमलकर, चोरबरिया, चांदचोरा, आलमपुर आसनसोल करौं,पहाड़ी रानीडीह, कैनबेरिया, चकदहा, करमाटांड़ प्रखंड के दर्जनों के अलावे अन्य गांव के ग्रामीणों द्वारा पहुंचकर मंदिर में पूजा-अर्चना की व अपने-अपने परिवार के लिए मंगलकामना की। इस अवसर पर रात्रि में संथाली गायन यात्रा का आयोजन किया गया है। कलाकार बंगाल से पहुंचे थे। मेला में विधि- व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती जुटे रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.