देवघर, अप्रैल 17 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड के नोनियाटांड़ दुबे मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 सप्तचंडी महायज्ञ का 18 से 25 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है l महायज्ञ को लेकर पंडाल, यज्ञ मंडप बन कर तैयार हो गया है l महायज्ञ के प्रथम दिन 18 अप्रैल शनिवार को ढोल-बाजे के साथ जल यात्रा निकाली जाएगी। यह जल यात्रा जयंती नदी के जामडाबर घाट तक जाएगी, जहां1008 कुमारी कन्याएं एवं महिलाओं द्वारा जल उठाया जाएगा। महायज्ञ के अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए प्रवचनकर्ता, भजन गायिका, कथा वाचिका द्वारा कथा व प्रवचन किया जाएगा। कार्यक्रम में हेमंत दुबे, स्नेहा सरगम, सुरुचि सिंह, अंजली भारती, परशुराम बाबा, महेंद्र शास्त्री, चिंटू सेवक मुंबई आदि कलाकारों द्वारा प्रवचन, भजन आदि कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी l ग्रामीणों द्वारा...