देवघर, मार्च 31 -- करौं। प्रखंड के आदर्श ग्राम डिंडाकोली के बकियार थान बाबा की वार्षिक पूजा चैत महीने में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काफी धूमधाम से श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई। यह पूजा गांव की आस्था, संस्कृति और एकजुटता का प्रतीक माना जाता है l जिसमें आसपास के गांवों के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस अवसर पर गांव के चटिया मंटू बाउरी, जो अपने पूर्वजों की परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी निभाते आ रहे हैं, वे विशेष भूमिका निभाते हैं। चटिया विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। मंटू बाउरी पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर पूरे गांव के घर-घर जाते हैं और अरवा चावल, अक्षत का प्रसाद वितरित करते हैं। इस दौरान ग्रामीण श्रद्धा के साथ उनका स्वागत करते हैं l साथ ही पूजा में अपन...