देवघर, मार्च 18 -- करौं,प्रतिनिधि। करौं बाजार से 2 किलोमीटर दूर स्थित बालमो गांव सारठ में नवनिर्मित काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को जल यात्रा का आयोजन किया गया l यह जल यात्रा ढोल, बाजे के साथ काली मंदिर से निकलकर सीमावर्ती जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड के फोफनाद महाजोर नदी पहुंचा। जहां पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया गया l इसके बाद जल यात्रा पुन: महजोर नदी से चलकर वापस काली मंदिर पहुंचा l जहां पंडित आचार्य कलीदास, पंडित सचिन ओझा, निवास पांडे, पारस मिश्रा, कांत लाल पांडे द्वारा कलश को मंदिर में स्थापित कराया गया l तीन दिवसीय काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे बालमो गांव एवं आसपास के गांवों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है l काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 18 मार्च से शुरु होकर 20 मार्च तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.