करौंदीकला पुलिस के हत्थे चढ़ा रेप का आरोपी
सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- सुलतानपुर, संवाददाता करौंदीकला थाना पुलिस ने रेप के एक वांछित आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी करौंदीकला-सुरापुर मुख्य मार्ग स्थित ग्राम गौराटिकरी से की गई। अभियुक्त पर थाना करौंदीकला में केस दर्ज है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की की पहचान श्रेयांश मिश्रा उर्फ आयूष (24 ), पुत्र संदीप मिश्रा, निवासी ग्राम भेला, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर बताया है। वह थाना करौंदीकला में दुष्कर्म के अभियोग में नामजद और वांछित था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल मंगल यादव और महिला आरक्षी हरेन्द्र सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Begusar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.