गुमला, सितम्बर 1 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट प्रखंड के करौंदाबेड़ा स्थित शहीद स्थल पर तीन शहीदों की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 2 सितंबर को आयोजित होने वाले समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- गुवा शहीद दिवस को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने शहीद स्थल से पार्किंग तक किया निरीक्षणसमारोह की तैयारी करौंदाबेड़ा पल्ली के डीन फादर बिलियम होरो ने बताया कि समारोह में रांची धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष आनंद डेविड खलखो,सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विन्सेंट बरवा एवं गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे तीर्थयात्रियों का प्रवेश,10 बजे दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण तथा सुबह 11 बजे पवित्र मिस्सा पूजा का आयोजन किया जाएगा।श्रद्धालुओं की भीड़ समारोह में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा...