करो हरि नाम जप, होगा कल्याण
मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। दस सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य राजेंद्र ने कहा हरिनाम संकीर्तन सर्व कल्याणकारी है। हरि से बढ़कर हरि का नाम है। कलियुग में इस नाम के जपने मात्र से ही कल्याण हो जाता है। श्री हरि नाम जपने वालों की जल्दी सुनते हैं। उन्होंने भक्त प्रहलाद का जिक्र करते हुए कहा उन्होंने बाल्यावस्था में ही मात्र तीन साल हरि मंत्र जप भगवान विष्णु के साक्षात दर्शन कर लिए थे। मगर इस नाम जप में मोह माया का त्याग, पूर्ण वैराग्य अवस्था और प्रभु मे समर्पित भाव होना चाहिए। व्यवस्था में सुरेश चंद्र, मायारानी, दीपिका राघव, सुनील गुप्ता, रेनू सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.