करो योग रहोगे निरोग के संदेश के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
हापुड़, जून 22 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली और बहादुरगढ़ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। करो योग, रहोगे निरोग के नारे के साथ आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह पांच बजे से ही योग शिविरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया गया। शाहपुर रोड स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित मुख्य योग शिविर में क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया, स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह समेत हजारों लोगों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- कुंदरकी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.