नई दिल्ली, फरवरी 28 -- भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसी परिस्थितियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल जैसे सुपर आठ के मैच में उसे इस विभाग में अपना बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अब भारत के बल्लेबाज लय में आ चुके हैं लिहाजा वेस्टइंडीज की इस करो या मरो मैच में खैर नहीं रहने वाली। हालांकि सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम अपने कैरिबियाई प्रतिद्वंद्वी को हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकती। वेस्टइंडीज की दक्षिण अफ्रीका से हार और भारत की जिम्बाब्वे पर जीत ने ग्रुप एक के सुपर आठ के इस मैच को दोनों टीम के लिए करो या मरो जैसा बना दिया है। इसलिए अब दोनों टीम कोई कसर नहीं छोड़ेंगी और ऐसे में ईडन गार्डन्स में एक रोमांचक मुकाबला द...