कानपुर, दिसम्बर 27 -- रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र के अजनपुर इनौती गांव में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई टंकी ग्रामीणों की प्यास आज तक नहीं बुझा सकी है। वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गांव पहंुचकर टंकी निर्माण की मंजूरी दी थी। कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद ब्लाक का अजनपुर इनौती गांव कन्नौज जिले की सीमा पर बसा हुआ है। अजनपुर, इनौती, ब्राह्मण गांव व रजपुरवा में पेयजल की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रजपुरवा गांव में विकास कार्यों का शिलान्यास करने आए थे। उस समय ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के निदान की मांग की तो उन्होंने मंच से ही टंकी निर्माण को मंजूरी दे दी थी। उसके बाद करोड़ों रुपये खर्च कर टंकी का निर्माण कराया गया तथा चारों गांवों में पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन घटिया पाइपला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.