गंगापार, मार्च 28 -- जल जीवन मिशन योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। फिर भी आमजन को इस परियोजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समहन गांव में निर्मित हो रही पेयजल योजना अब धन के अभाव में अधर में लटकी है। अश्वनी कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके गांव समहन में जल जीवन मिशन योजना के तहत ओवरहेड टैंक और नलकूप लगाया जाना है। काफी दिन सरकारी जमीन न मिलने से कार्य नहीं हो पा रहा था। इस समस्या से निजात पाने के लिए गांव के वीरेन्द्र मिश्र, अखिलेश मिश्र, विनोद कुमार मिश्र और अतुल कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से अपनी निजी जमीन सरकार को दान कर दी। अब इसी जमीन पर नलकूप का बोर कर एक कमरा भी बनाया गया। लेकिन पिछले छह माह से कार्य अटका है।उधर, मेजारोड बाजार में पेयजल का कोई साधन न होने से व्यापारी व राहगीर परेशान रहते हैं। सोरांव गांव निवासी आलोक शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.