बागपत, मार्च 13 -- बागपत। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-ए 131 निवासी अमन गोयल ने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात वृंदावन में पुनीत बेरीवाला के साथ हुई थी। पुनीत ने खुद को बड़ा बिल्डर बताते हुए लिमिटिड कंपनी का मालिक बताया था। वर्ष 2018 में पुनीत के मदद मांगने पर उन्होंने 50 लाख रुपये दे दिए, जिन्हें मुनाफे के साथ वापस लौटा दिया गया था। इस तरह वर्ष 2023 तक रकम लेकर पुनीत और उसके साथी मुनाफे के साथ वापस लौटाते रहे थे। वर्ष 2023 में पुनीत ख्यात महाजन निवासी मालवीय नगर दिल्ली को अपने साथ लेकर अमन गोयल के पास पहुंचा और 300 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी का व्यावसायिक प्रोजेक्ट शुरू करने के बारे में बताया गया। पुनीत ने यह भी कहा कि अगर निवेश के बाद रकम किसी कारण से प्रोजेक्ट में नहीं मिली, तो उनकी बागपत की जमीन का बैनामा अमन के नाम कर देंगे। इस तरह वर्ष 2...