मधुबनी, अप्रैल 10 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी 'सात निश्चय' योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा झंझारपुर प्रखंड की संतनगर पंचायत में दम तोड़ता नजर आ रहा है। पंचायत के वार्ड संख्या 08, 09, 10 और 11 में करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बाद भी ग्रामीणों को नल से जल नहीं मिल रहा है। विडंबना यह है कि जहां जल आपूर्ति के लिए मशीनरी और कंट्रोल रूम होना चाहिए था, उसे अब मवेशी घर और भूसाघर बना दिया गया है। वहां न तो कोई मशीनरी है न ही किसी का कंट्रोल। जानकारी के अनुसार, संतनगर पंचायत के इन वार्डों में नल-जल योजना पर भारी-भरकम राशि खर्च की गई थी। प्रत्येक वार्ड में औसतन 15 से 17 लाख रुपए की लागत आई। विशेष रूप से वार्ड संख्या 11 में वर्ष 2016-21 की पंचवर्षीय योजना के दौरान करीब 17 लाख रुपए खर्च कर पानी टंकी का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.