मऊ, जनवरी 2 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने करोड़ों की साड़ी चोरी के मामले में फरार 25-25 हजार के गैंगस्टर आरोपी पिता-पुत्र को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिता को वाराणसी से मऊ आते समय रेलवे जंक्शन स्थित रामलीला मैदान से शुक्रवार को और पुत्र को बिहार के तेलहट्टा बाजार सिवान से गुरुवार की देर शाम को धर दबोचा। मामले में जेल में बंद गैंग लीडर की एक करोड़ से अधिक की चल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की जा चुकी है। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अभी एक आरोपी फरार है। शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याज मुहम्मदपुरा निवासी साड़ी कारोबारी अफजाल की कई साड़ी की फर्में हैं। जेल में बंद गैंग लीडर होजैफा ने गैंग बनाकर अफजाल की साड़ी की फर्म में करोड़ों की साड़ी हेराफेरी करके चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अफजाल की तहरीर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.