करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। साइबर थाना और अहरौला थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर देशव्यापी साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा किया है। करोड़ों की साइबर ठगी में शामिल गिरोह के चार लोगों को मंगलवार को दुर्वासा के पास से पकड़ा गया। उनके पास से विदेशी सिम, फर्जी दस्तावेज और लग्जरी कार बरामद हुई। इस गिरोह के खिलाफ 448 शिकायतें थीं। पुलिस की जांच में एक बैंक खाते में 40 लाख रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने 10 लाख रुपये खाते में फ्रीज कराए हैं। पकड़े गए चारों आरोपी फर्जी फर्मों, बैंक खातों के माध्यम से देशभर में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन में संलिप्त थे। साइबर सेल की तकनीकी और वित्तीय जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि भारतीय स्टेट बैंक में फर्जी फर्मों के नाम पर खोले गए म्यूल बैंक खातों का उपयोग साइबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.