मऊ, मार्च 3 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के बुढावर स्थित एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सोमवार की शाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कि कहा कि मऊ में करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं लाई गई हैं, जिनमें से कई पूर्ण हो चुकी हैं और कई प्रगति पर हैं। सड़क, नाली, अंडरपास, आवास एवं ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मऊ की एक-एक इंच भूमि को विकसित कर सुनहरा मऊ बनाया जाएगा और जनपद को प्रदेश ही नहीं, देश में भी एक नई पहचान दिलाई जाएगी। भारत ने विकास की लंबी यात्रा तय की है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। आगे कहा कि प्रदेश में छह साल से बिजली दर नहीं बढ़ी है। घरेलू उपभोक्ताओं का टैरिफ देश के अन्य र...