मेरठ, अप्रैल 17 -- कंकरखेड़ा में करोड़ों रुपये कीमत की वक्फ संपत्ति को फर्जीवाड़ा कर बेचने और कब्जा करने में शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन, हिस्ट्रीशीटर जिया अब्बास और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री मोहम्मद आफाक सैफी और अब्दुल्लापुर निवासी जफर अब्बास नकवी ने इस मामले में मुख्यमंत्री समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। जांच के बाद आरोप सही पाए गए। खुलासा हुआ कि जमीन पर कब्जा करने के लिए एक मंदिर भी अवैध रूप से बना दिया गया। मामले में अब जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- फर्जी बैनामा कर भूमि हड़पने का आरोप करनाल हाईवे पर ड्रीम सिटी के पास वक्फ बोर्ड की करीब हजार गज जमीन है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है। अब्दुल्लापुर निवास...