मधुबनी, अप्रैल 5 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद झंझारपुर में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पिछले कुछ दिनों से व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है। नगर परिषद प्रशासन द्वारा शहर की आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अगले 10 से 12 दिनों में करोड़ों रुपये की लागत से कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को पूर्ण करने की योजना है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण, नाला जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। वार्ड 21 में डीएवी मुख्य सड़क से राम जानकी मंदिर तक 37 लाख, वार्ड 25 में हरिनारायण पोद्दार से पप्पू मिश्र के घर तक 42 लाख और वार्ड 18 में विनोद दास व डोमि दास के घर से मुख्य सड़क तक 23 लाख की लागत से निर्माण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.