करोड़ों की लागत से बन रही कान्हा गोशाला का कार्य अधर में
कानपुर, मई 14 -- रूरा, संवाददाता। कस्बे में आवारा गोवंश की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक करोड़ 65 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से जिस कान्हा गोशाला का निर्माण शुरू हुआ था, वह दो साल बीतने के बाद भी आज तक संचालित नहीं हो सकी है। आलम यह है कि कस्बे की मुख्य सड़के इन दिनों आवारा गोवंशों के कब्जे का शिकार बनी हुई है। फिर भी जिम्मेदार इन पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा अंबरपुर गांव के पास पड़ी जमीन पर एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से 500 गोवंशों की क्षमता के लिए बीते वर्ष 2024 में एक कान्हा गोशाला का निर्माण शुरू कराया गया था। दो वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक ये गौशाला संचालित नहीं हो सकी है। प्रशासन का दावा था कि इसके बनते ही रूरा की सड़कों से आवारा पशुओं को हटाकर यहां संरक्षित किया जाएगा, लेकिन कागजी दावों और जमीनी हकीकत में जमीन-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.