खगडि़या, जनवरी 22 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि करोड़ों की लागत से बना महेशखूंट बस स्टैंड दशकों से बदहाल है। जिससे एनएच किनारे वाहन खड़े किए जाने की मजबूरी बनी हुई है। इससे दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1985 में 3 करोड़ की लागत से महेशखूंट बस स्टैंड का निर्माण किया गया था। उत्तर बिहार को जोड़ने वाले एनएच-31 व रेलवे स्टेशन के बीच में बना महेशखूंट बस स्टैंड प्रशासन की अनदेखी से बदहाल है। इस बस स्टैंड में अब गाड़ी नहीं लगती। बिजली, पानी, शौचालय तथा अन्य सुविधाओं से लैस 5 एकड़ में फैले इस बस स्टैंड वर्षो से बेकार पड़ा है। जिले के इस महत्वपूर्ण बस स्टैंड के बारे में न तो अधिकारी सोच रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। महेशखूंट में मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा से वीरान पड़े जर्जर सरकारी बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की गत वर्ष उम्मीद जगी थी, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.