गाजीपुर, अप्रैल 21 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रेवतीपुर थाने क पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले बहुचर्चित गैंग के फरार चल रहे सात आरोपितों के घर मंगलवार को दरवाजे पर कुर्की की नोटिस चस्पा की। जेएम कोर्ट-7 के निर्देश पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 84 के तहत आरोपितों के घरों पर नोटिस चस्पा किया हैं। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से उद्घोष भी कराई। सभी आरोपी नगदीलपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस अधिकारियों ने गांवों में मुनादी कराते हुए आरोपितों के परिजनों को सख्त चेतावनी दी। उन्हें बताया गया कि यदि आरोपित शीघ्र ही न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली जाएगी। जिन सात आरोपितों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी की गई है, उनमें गिरोह के सरगना विनोद गुप्ता (वर्तमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.