रामपुर, अप्रैल 15 -- सैदनगर। करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित हो चुका था। चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अजीमनगर थाने में 7 माह पहले जीएसटी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। प्रधान सहायक कार्यालय उपयुक्त मुरादाबाद आदित्य प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था सरकार के 8 करोड़ से अधिक के भुगतान में जीएसटी चोरी की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान कुछ फर्म भी हेराफेरी के दायरे में आई थी। पुलिस ने अजीम अहमद, अमन, नवाब अली, नाजिम को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पहले ही कर दी थी। फरार चल रहे अभियुक्त वसीम पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इना...