करोड़ों की जमीन पर कब्जे के आरोपी शहर इमाम को नहीं पकड़ पा रही पुलिस
संभल, जून 5 -- संभल। शहर इमाम आफताब हुसैन उनके भाई मेहताब हुसैन और तत्कालीन राजस्व कर्मियों के खिलाफ ग्राम समाज की करोड़ों की जमीन को फर्जीवाड़ा कर अपने नाम दर्ज कराने और बाद में उसे वक्फ संपत्ति के रूप में पंजीकृत कराने के आरोप में शनिवार को केस दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी इमाम गायब हैं, और फोन भी बंद आ रहा है। 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी इमाम को नहीं पकड़ पाई है। मामला सदर तहसील क्षेत्र के गांव सैफ खां सराय स्थित गाटा संख्या-452 से जुड़ा है। आरोप है कि शहर इमाम और उनके भाई ने राजस्व कर्मियों से सांठगांठ कर इस भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया। मामले की जांच के बाद तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 27 जनवरी को आदेश जारी कर दोनों के नाम खतौनी से निरस्त कर दिए थे और भूमि को पुनः ग्राम समाज के खाते में दर्ज करा दिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.