बरेली, मई 2 -- जमीन के विवाद को लेकर ठिरिया निजावत खां निवासी फुरकान खान ने कोर्ट के आदेश पर 81 लाख रुपये हड़पने के आरोप में थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस रिपोर्ट में फुरकान ने मुजफ्फरनगर में तहसील बुढ़ाना के गांव जोला निवासी सदाकत, शामली में थाना झिंझाना के गांव चौसाना के इमरान और मुनव्वर को नामजद किया है। आरोप है कि इन लोगों से उन्होंने 6 करोड़ 25 लाख 60 हजार रुपये में एक जमीन का सौदा किया। पांच जनवरी 2025 को सदाकत ने बरेली आकर उनसे 11 लाख रुपये का बयाना लिया। इस दौरान अन्य दोनों आरोपियों ने जमीन की खतौनी दिखाई जिसमें पूरी जमीन सदाकत के नाम पर थी। यह भी पढ़ें- सऊदी अरब भेजने के नाम पर ठगे गए 1.32 लाख रुपए मगर जांच में सामने आया कि उसकी इसमें सिर्फ हिस्सेदारी थी। इसके बाद जमीन का एग्रीमेंट हो गया और उन्होंने 70 लाख रुपये दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.