नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक फिल्म के लिए करोडो रुपए फीस लेते हैं। रियलिटी शो बिग बॉस के एक सीजन से उनकी साल भर की कमाई हो जाती है। इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक होने के बाद भी सलमान आज दो बेडरूम के कमरों में रहते हैं। कई बार एक्टर में बताया है कि उन्हें अपने पेरेंट्स के आस-पास रहना पसंद है, और उनकी जरूरत ज्यादा नहीं है इसलिए वो ये दो बेडरूम का अपार्टमेंट नहीं छोड़ते हैं। लेकिन इसके पीछे की वजह एक्टर ने सालों पहले बता दी थी।इसलिए दो बेडरूम के घर में रहते हैं सलमान खान लहरें को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था कि वो आज भी दो बेडरूम के अपार्टमेंट में रहते हैं। इसके पीछे का कारण बताते हुए एक्टर ने कहा था कि अगर भविष्य में उनका काम नहीं चला तो उनके पास कम से कम ये दो बेडरूम का अपार्टमेंट तो होगा।...