करोमी ग्राम प्रधान व उनके भाइयों समेत आठ पर मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर, मई 4 -- भदैया (सुलतानपुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के करोमी गांव में पठान बाबा के उर्स के दौरान हुए बवाल मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान, उनके भाइयों और रिश्तेदारों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में करोमी निवासी मोहम्मद सादिक पुत्र सिराज अहमद ने बताया कि 2 मई की रात करीब दस बजे गांव स्थित पठान बाबा ईदगाह के पास मजार पर उर्स का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के ग्राम प्रधान महताब और उनके भाई फैज आलम, जो दीवानी न्यायालय में कर्मचारी हैं, समेत कई अन्य लोगों ने चुनावी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने सादिक के पिता को धक्का देकर गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.