नई दिल्ली, मार्च 22 -- WhatsApp After reading feature: वॉट्सऐप अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए अपने प्लेटफॉर्म को नए-नए फीचर्स के साथ तेजी से अपडेट कर रहा है। एक खबर है कि WhatsApp अपने 'डिसअपीयरिंग मैसेज' फीचर के लिए एक बड़े प्राइवेसी अपग्रेड पर काम कर रहा है। इस अपग्रेड से यूजर्स किसी नए मैसेज को पढ़ने के कुछ ही देर बाद उसे अपने-आप डिलीट कर पाएंगे। इस नए फीचर को "After reading" नाम दिया गया है। वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने ऐप के लेटेस्ट बीटा बिल्ड में इस फीचर को देखा है और उम्मीद है कि मेटा के इस पर्सनल मैसेजिंग ऐप में यह फीचर जल्द ही आ जाएगा। कैसे काम करेगा नया फीचर, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...नया 'ऑफ्टर रीडिंग' टाइमर क्या है? वॉट्सऐप अभी यूजर्स को 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन के ...