करोड़ो के साइबर फ्रॉड में से चार लाख बागवाला के युवक के खाते में आए
एटा, जुलाई 14 -- एक करोड़ 79 लाख के हुए साइबर फ्रॉड में से चार लाख रुपये बागवाला के युवक के खाते में आए, जिसके बाद साइबर सैल प्रभारी ने खाताधारक के विरूद्ध साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि करोड के साइबर फ्रॉड के मामले में पूरे देश में 11 रिपोर्ट दर्ज की गई थी। साइबर सेल प्रभारी दीक्षित कुमार का कहना है कि पूरे देश में एनसीआरपी पोर्टल पर 11 शिकायतें मिली थी। शिकायतकर्ताओं के साथ एक करोड़ 79 लाख 51 हजार 807 साइबर फ्रॉड हुआ था इसमें एक खाता कस्बा बागवाला निवासी शाहिद खान का भी था। इसमें भी चार लाख 55 हजार रुपये जमा होना पाया गया। खाता की जांच की गई। जांच के बाद आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच साइबर थाना पुलिस कर रही है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में 15.47 करोड़ के साइबर फ्राड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.