बुलंदशहर, मई 27 -- करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुए कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग पूरी होने से पहले ही बदहाली का दौर शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह से शुरू हुई इमरजेंसी और सर्जिकल वार्ड की सेवाओं के बीच नई बिल्डिंग की बदहाल तस्वीरें सामने आने लगी हैं। हालत यह है कि कहीं छत से पानी टपक रहा है, तो कहीं दीवारों से प्लास्टर उखड़ रहा है। अस्पताल परिसर में बनी नई बिल्डिंग अभी पूरी तरह शिफ्टिंग भी नहीं हो सकी है और करोड़ों की लागत से बनी यह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग देखरेख के अभाव में खस्ताहाल होने लगी है। कमरों में रखी लोहे की बेंचों में जंग लगने लगा है और दीवारों पर लगीं टाइलें टूटने लगी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी जलभराव और सीलन से हो रही है। दो स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज होने के कारण छत से लगातार पानी टपक रहा है, जिससे...