गुड़गांव, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। आर्थिक अपराध शाखा-दो की टीम ने कावासाकी रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ हुई करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कंपनी के पूर्व कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी वेंडर और फर्जी बिलों के माध्यम से धोखाधड़ी करने में आरोपी शामिल था। जांच के आधार पर पुलिस ने 42 वर्षीय कमल कालरा निवासी फरीदाबाद को सोमवार गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस धोखाधड़ी के मुख्य किरदारों में से एक लवीश (कंपनी का पूर्व कर्मचारी) का जीजा है। जांच में पाया गया कि धोखाधड़ी की राशि में से 1.82 लाख रुपये कमल कालरा के व्यक्तिगत खाते में और करीब 35 लाख रुपये उसकी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इससे पहले 19 फरवरी 2026 को पुलिस ने गौरव धींगड़ा को फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.