करोड़ों रुपये की ठगी का आरोपित नवादा से गिरफ्तार
नवादा, मई 9 -- नवादा की साइबर पुलिस ने आर्थिक अपराध इकाई से मिले इनपुट पर करोड़ों की ऑनलाइन साइबर ठगी से जुड़े मामले में शामिल एक आरोपित को नवादा से गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से साइबर पुलिस की एसआईटी ने आरोपित को नगर थाना क्षेत्र के कोनियां पर इलाके से शुक्रवार की दोपहर दबोच लिया। आरोपित बलवीर प्रसाद उर्फ कारू नगर थाना क्षेत्र के कोनियां पर इलाके के शुखदेव चौहान का बेटा बताया जाता है। आरोपित पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर महाराष्ट्र व ओडिशा के दो उपभोक्ताओं से 10 करोड़ 32 लाख की ठगी के आरोप हैं। आरोप है कि बलवीर प्रसाद के बैंक खाते में ठगी के 01 करोड़ 07 लाख रुपये सीधे ट्रांसफर किये गये। जो इनके द्वारा निकाल लिये गये। बैंक खाते पर दो शिकायतें दर्ज इस मामले में आरोपित बलवीर के चालू बैंक खाता सोनाली इंटरप्राइज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.